Skip to playerSkip to main content
  • 2 days ago
असम में बाढ़ से जान-माल की भारी तबाही हुई है. राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर ग्यारह हो गई है, जबकि पंद्रह जिलों में तीन लाख 63 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. राज्य की अलग-अलग जगहों पर ब्रह्मपुत्र, दिखो, देसांग और धनसिरी समेत सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. कुछ जगहों पर तो बाढ़ ने खतरनाक रूप धारण कर रखा है. ऊपरी असम के कई भागों में बाढ़ के चलते दूसरे दिन भी कई ट्रेनें प्रभावित रहीं. नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसल कर लिया है या फिर उन्हें डायवर्ट कर दिया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सबसे खराब हालत शिवसागर जिले की है. संकट से समय में सेना, NDRF, SDRF जैसी कई  एजेंसियां राहत और बचाव अभियान चला रही हैं. सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक प्रभावित इलाकों में मौजूद हैं. 

Category

🗞
News
Transcript
00:03असमें बाढ से जानमाल की भारी तबाही हुई है।
00:30असमें बाढ के चलते दूसरे दिन भी कई ट्रेने प्रभावित रही।
00:34North Frontier Railway ने कई ट्रेनों को कैंसल कर दिया है या फिर उन्हें डाइवर्ट कर दिया है जिससे यात्रियों
00:41को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
00:44सबसे खराब हालत शिफसागर जिलिकी है।
00:48संकट के समय सेना, NDRF, SDRF जैसी कई एजनसिया रहात और बचाओ अभियान चला रही है।
00:54सरकार के कई मंतरी, सांसद और विधाइक प्रभावित इलाकों में मौझूद है।
00:59उधर तीन दिनों से हो रही भारी बारेश के कारण, गोला घाट के कई इलाकों में पानी भर गया है।
01:05घरों के पानी में डोबने से, चाय बागान में काम करने वाले परिवार चुनिंदा सामान लेकर निकलने पर मजबूर हो
01:12गया।
01:12दिकत में गाय बेल सब छोड़ के आया है, घर के अंदर भी पानी इसे समा गया है, और वो
01:19लोग बहुत तकलिप में अभी, बहुत तकलिप से गुजारा कर रहा है।
01:23दक्षिर हेंगेरा में एक कल्यार केंदर को अस्थाई रहत शिवर में बदल दिया गया है, जहां लोगों ने शरन ली
01:30है। अब लोग रहत और बचाओ के इंतिसार में हैं।
01:33ब्योरो रिपोर्ट, ETV भारत
Comments

Recommended