Skip to playerSkip to main content
  • 13 hours ago
अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी है और रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परंपरा निभाते हुए भगवान जगन्नाथ के लिए विशेष प्रसाद भेजा है। मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री की ओर से मूंग, आम, जामुन और ककड़ी का प्रसाद भगवान को अर्पित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भगवान जगन्नाथ से वर्षों पुराना जुड़ाव रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने लगातार 13 वर्षों तक रथयात्रा की पारंपरिक 'पहिंद विधि' निभाई। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने भगवान जगन्नाथ की परंपराओं से अपना जुड़ाव बनाए रखा है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended