Skip to playerSkip to main content
  • 20 hours ago
लखनऊ के चर्चित और बड़े अस्पताल किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय यानि कि केजीएमयू के सभी छात्रावासों की मेस और कैंटीन में नॉन वेज के पकाने और परोसने पर रोक लगा दी गई है... इसे लेकर कॉलेज प्रशासन ने आदेश भी जारी कर दिया है... जारी आदेश के अनुसार, विश्वविद्यालय के सभी हॉस्टलों की मेस और कैंटीन में अब ना तो मांसाहारी भोजन पकाया जाएगा और ना ही परोसा जाएगा.... साथ ही छात्र-छात्राओं के आहार में प्रोटीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शाकाहारी प्रोटीन स्रोतों के समुचित उपयोग के निर्देश दिए गए हैं... हॉस्टलों में नॉन-वेज पर बैन को लेकर सियासत शुरू हो गई है...

Category

🗞
News
Comments

Recommended