Skip to playerSkip to main content
  • 2 hours ago
श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के आठ आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा रिमांड कोर्ट ने 14 जुलाई तक के लिए स्वीकृत कर ली है. यह रिमांड आदेश विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रजत वर्मा की अदालत से जारी हुआ. रिमांड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ. चढ़ावा चोरी प्रकरण में आठ आरोपी जेल में हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ विवेचना संपूर्ण न हो पाने और विवेचना के लिए और समय दिए जाने की याचना विवेचक की ओर से की गई थी. विवेचक क्षेत्राधिकार अयोध्या आशुतोष त्रिपाठी द्वारा सभी आरोपियों का न्यायिक अभिरक्षा रिमांड 14 दिवस के लिए स्वीकृत करने के लिए अर्जी भी दी गई थी. विवेचक द्वारा प्रस्तुत केस डायरी और अन्य प्रपत्रों का सम्यक परिशीलन करने के बाद कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से सभी आरोपियों का रिमांड स्वीकृत कर लिया. मामले में अगली पेशी 13 जुलाई नियत की गई है.

Category

🗞
News
Transcript
00:28
00:30इधर आयोध्या बार एसोसियेशन ने आरोपियों का बचाव नहीं करने का फैसला लिया है
00:35साथ ही अगर कोई अधिवक्ता बचाव पक्षी ओर से वकालत नामा दाखिल करता है
00:41तो उससे प्रतेक आरोपी के नाम पर पाच लाख रुपे अधिवक्ता संग में जमा कराने का प्रस्ताव भी रखा गया
01:01इस बीच दान गबन का ये मामला सुपरीम कोड पहुच गया है
01:43इससे पहले रविवार को पोलिस ने सभी आरोपियों के घर छापे मारी भी की थी
01:47और उनके परीजनों से पूछ दाज की
01:49ब्यूरो रिपोर्ट एटीवी भारत
Comments

Recommended