Skip to playerSkip to main content
  • 4 months ago
असिस्टेंट डायरेक्टर से लेकर बॉलीवुड की नई सेंसेशन बनने तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों काफी लाइमलाइट में हैं, वजह है उनकी हालिया रिलीज रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा'। 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में शरवरी की एक्टिंग को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर मिल रहे इस प्यार को देखकर शरवरी ने अपने को-एक्टर वेदांग रैना के साथ सोशल मीडिया पर एक बेहद ही प्यारा थैंक यू पोस्ट शेयर किया है। शरवरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर वेदांग रैना के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के बैगराउंड में एक्ट्रेस ने फिल्म के सॉन्ग 'क्या कमाल है' का इस्तामाल किया है। वीडियो में शरवरी और वेदांग थिएटर हॉल में बैठे और पॉपकॉर्न खाते दिखते है और फिर फिल्म देखने के बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आते हैं।

Category

🗞
News

Recommended