Skip to playerSkip to main content
  • 2 days ago
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दवा किया कि आज रविवार को ईरान के साथ शांति समझौते पर दस्तखत किए जाएंगे और उसके तुरंत बाद होर्मुज स्ट्रेट सभी के लिए खोल दिया जाएगा, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ये प्रक्रिया सफल नहीं हुई तो अमेरिका के पास आखिरी विकल्प भी मौजूद है, जिसे वह दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहता. अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रस्तावित समझौते की तुलना पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में 2015 में हुए संयुक्त व्यापक कार्य योजना से भी की.उन्होंने कहा बराक हुसैन ओबामा का ईरान के साथ समझौता, जेसीपीओए, परमाणु हथियार तक पहुंचने का एक आसान और सुगम रास्ता था. इससे ईरान के पास छह साल पहले ही परमाणु हथियार होते, जिनका वह अब तक इस्तेमाल भी कर चुका होता. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम प्रभावी रूप से निष्क्रिय कर दिया गया है और शेष परमाणु सामग्री को बाद में ईरान या अमेरिका में कहीं भी नष्ट कर दिया जाएगा. वहीं इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया कि अमेरिका-ईरान शांति समझौते को अगले 24 घंटों में अंतिम रूप दिया जा सकता है. ईरान ने अमेरिका के दावे को खारिज कर दिया. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि हस्ताक्षर रविवार नहीं होंगे. लेकिन आने वाले दिनों में MoU को अंतिम रूप देने की संभावना है.

Category

🗞
News
Transcript
00:28
00:30पति बराक ओबामा के कारेकाल में 2015 में हुए संयुक्त ब्यापक कार्य योजना से भी की।
01:00पति बाद में इरान या अमेरिका में कहीं भी नश्ट कर दिया जाएगा।
01:03वहीं इससे पहले पाकिस्तान की प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया कि अमेरिका इरान शांती समझोते को अगले 24 घंटों
01:11में अंतिम रूप दिया जा सकता है।
01:30पतिमेम में अमेरिका शरीफ या कि में रूप ज़े करे दिया जाले जाएगा जाएगा।
Comments

Recommended