Skip to playerSkip to main content
  • 5 hours ago
होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन भारतीयों की मौत को लेकर अमेरिका और भारत के बीच तनाव बढ़ रहा है. भारत ने 48 घंटे के भीतर अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी जेसन मीक्स को दूसरी बार तलब किया है. अधिकारियों ने ओमान के तट के पास भारतीय चालक दल के सदस्यों वाले तीन वाणिज्यिक जहाजों पर अमेरिकी नौसेना के हमलों को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया. यह पहली बार था, जब भारत ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि अमेरिकी नौसेना ने भारतीय चालक दल वाले जहाजों को निशाना बनाया था. भारत ने कहा था कि ये हमले तुरंत रुकने चाहिए. पलाउ के ध्वज वाले तेल टैंकर ‘मैरीवेक्स’ को आठ जून को अमेरिकी सुरक्षा बलों द्वारा निशाना बनाया गया. इसमें 24 भारतीय नाविक सवार थे. चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया. अमेरिका ने 10 जून को पलाउ ध्वज वाले एक अन्य टैंकर ‘सेटेबेलो’ पर हमला किया था, जिसमें जहाज पर सवार 24 भारतीय नाविकों में से तीन की मौत हो गई थी. गुरुवार को 20 भारतीय को ले जा रहे गिनी-बिसाऊ के ध्वज वाले जहाज ‘जलवीर’ पर अमेरिकी नौसेना द्वारा हमला किया गया.

Category

🗞
News
Transcript
00:27BHAARAT AMERICA
00:31भारत ने अमेरिका से इन हमलों को तुरंत रोपने को कहा है
00:34इस सब्तहा ओमान टटके निकट तीन वाडिक जहाजों पर अमेरिकी सेन्य बलो ने हमला किया
00:4010 जून को प्लाव धुजवाले एक अन्य टैंकर सेटे बेलो पर हमला किया गया था
00:45जिसमें जहाज पर सवार 24 भारतिय नाविकों में से तीन की मौत हो गई थी
00:52वही प्लाव के जंडे वाले एक और तेल टैंकर मेरिवेक्स को 8 जून को अमेरिकी सुरक्षा बलो द्वारा निशाना बनाया
00:59गया
00:59इसमें 24 भारतिय नाविक सवार थे
01:01चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया था
01:05वही भारतिय विदेश मंत्राले ने गुरुवार को एक और भारतिय क्रू वाले जहाज
01:09M.T. जलवीर पर ओमान के शिनास पोर्ट के पास अमेरिकी हमले की जानकारी थी
01:15पर इस पर सवार सभी 20 भारतिय क्रू मेंबर को सुरक्षित बचा लिया गया था
01:20ब्यूरो रिपोर्ट ETV भारत
Comments

Recommended