Skip to playerSkip to main content
  • 3 hours ago
तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान को यहां की एक अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. खान को वसूली और अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया था. खान को सोमवार को उत्तरी बंगाल के पानीटंकी इलाके में भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ़्तार किया गया था. खान ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में फाल्टा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन सफलता नहीं मिली. इस सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होने से कुछ दिन पहले से ही खान को दक्षिण 24 परगना जिले के उनके निर्वाचन क्षेत्र में नहीं देखा गया था. डायमंड हार्बर की एक अदालत ने सरकारी पक्ष की अपील पर, फाल्टा पुलिस थाने में खान के खिलाफ दर्ज सात प्राथमिकियों के सिलसिले में उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. कलकत्ता हाई कोर्ट ने 26 मई को खान को मिला अंतरिम संरक्षण हटा दिया था. खान के खिलाफ दक्षिण 24 परगना ज़िले के फाल्टा पुलिस थाने में सात प्राथमिकी दर्ज की गई थीं. बता दें कि, तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान को जबरन वसूली के आरोप में उत्तर बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद सोमवार को दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा में आक्रोशित स्थानीय लोगों ने खान के कार्यालय में कथित तौर पर तोड़फोड़ की थी. 

Category

🗞
News
Transcript
00:03त्रिणमूल कॉंग्रेस की नेता जहांगीर खान को पुलिस ने डाइमन्ड हार्बर की एक कोट में पेश किया जहां से उसे
00:11पाच दिन की पुलिस हिरासत में भेश दिया गया
00:13खान पर वसूली समेथ अन्य आरोप है उसे पुलिस ने सोमवार को उतरी बंगाल के पानी टंकी इलाके में भारत
00:22नेपाल सीमा के पास से गिरफतार किया
00:24कॉलकता हाई कोट ने 26 मही को खान को मिला अंतरी संरक्षन हटा दिया था
00:29खान के खिलाफ दक्षड परगना जिले के फाल्टा पुलिस थाने में साथ मामले दर्च है
00:35सोमवार को जब खान की गिरफतारी की खबार आई तो फाल्टा में आक्रोशित लोगों ने उसके ओफिस में तोड़ फोड
00:43की
00:43खान ने पशे मंगाल विधान सभा चुनाव में फाल्टा विधान सभा सीट से चुनाव लड़ा था
00:49लेकिन चुनाव में धानली के आरोपों के बाद 21 मई को रिपोलिंग कराई गई
00:54दुबारा मतदान होने से कुछ दिन पहले से ही खान को दक्षण 24 परगना जिले के उसके निर्वाचन शेत्र में
01:01नहीं देखा गया था
Comments

Recommended