Skip to playerSkip to main content
  • 1 day ago
मणिपुर में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को कांगपोकपी ज़िले के एक गांव हथियार बंद लोगों ने धावा बोला और एक महिला समेत तीन  को मौत के घाट उतार दिया. ये हमला लोइबोल खुलेन गाँव में सुबह करीब 4 बजे बजे हुआ. हमलावरों ने सात घरों में आग लगा दी. जान बचाने के लिए गांव वाले पास के जंगल में भाग गए. मणिपुर की कुकी जनजातियों की मुख्य संस्था कुकी इनपी मणिपुर ने हमले की निंदा की है. दोषियों को पकड़ने और हमले की जांच की मांग की है. इससे पहले 29 मई शुक्रवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने उखरूल जिले में जरुरी सामान ले जा रहे एक कफिले पर हमला बोला था. जिसमें एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई थी. जिसके विरोध में 30 मई शनिवार को सैकड़ों ट्रक ड्राइवरों ने विरोध प्रदर्शन किया. और एन-एच -37 इम्फाल-जिरीबाम रोड बंद कर दिया था. वहीं मणिपुर में 6 नागा लोगों के अपहरण का मुद्दा भी गरमा है. इनकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं. ऑल नागा स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने समर्थन में एक मार्च निकाला. 6 नागा नागरिकों का 13 मई को अपहरण किया गया था. मणिपुर में 2023 से जारी हिंसा का ताजा दौर इसी साल अप्रैल महीने से शुरु हुआ. जब विष्णुपुर जिले में मोइरांग ट्रोंग्लाओबी इलाके में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के हमले में एक पांच साल के लड़के और 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई थी. जबकि इनकी मां घायल हो गई थी.उग्रवादियों ने इनके घर पर बम फेंका था.मोइरांग ट्रोंगलाओबी इलाका चुराचांदपुर के पहाड़ी इलाकों के पास है. 2023 तथा 2024 में मैतेई और कुकी समूहों के बीच हुए जातीय संघर्ष के बाद से यहां लगातार हिंसा होती रही है.

Category

🗞
News
Transcript
00:28
00:31मडिपूर की कुकी जंजातियों की मुख्यसंस था
00:33कुकी इनपी मडिपूर ने हमले की निंदा की
00:36और दोशियों को पकड़ने और हमले की जाच की मांग की है
00:43इससे पहले 29 मई को संदिक्ध उग्रवादियों ने
00:46उख्रूल जिले में जरूरी समान ले जा रहे एक काफिले पर हमला बोला था
00:50जिसमें एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई थी
00:53जिसके विरोध में 30 मई को सेक्डो ट्रक ड्राइवरों ने विरोध प्रदर्शन किया
00:57और NH-37 इंफाल जिरिबाम रोड बंद कर दिया था
01:16मार्च निकाला इन 6 नागा नागरिकों का 13 मई को अपहरन किया गया था
01:26मडिपूर में 2023 सजारी हिंसा का ताजा दौर इसी साल अप्रेल महीने से शिरू हुआ
01:31जब बिश्णूपुर जिले में मुईरांग टोंगला ओबी इलाके में संदिग्ध कूकी उग्रवादियों के हमले में
01:39एक 5 साल के लड़के और 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई थी
01:43जबकि उनकी मा घायल हो गई थी
01:45उग्रवादियों ने इनके घर पर बम फेका था
01:51मुईरांग टोंगला ओबी इलाका चूरा चांदपुर के पहाड़ी इलाके के पास है
01:56और 2023 तथा 2024 में मैतेई और कूकी समुहूं के बीच हुई
02:01जातिय संघर्ष के बाद से यहां लगतार हिंसा होती रही है
02:05ब्यूरो रिपोर्ट एटीवी भारत
Comments

Recommended