Skip to playerSkip to main content
  • 13 minutes ago
हैदराबाद, तेलंगाना : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 67वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में आरसीबी के ओपनर जैकब बेथेल टीम से बाहर हुए जबकि कप्तान रजत पाटीदार की वापसी हुई। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने तूफानी बैटिंग करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने शानदार अर्धशतक लगाए। गौरतलब है कि SRH और RCB दोनों ही टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। आज का मैच टॉप-2 की रेस के लिए बेहद अहम है। ऐसे में दोनों ही टीमें जीत के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी।

Category

🗞
News
Transcript
00:01इंडियम प्रीमियल लीग दोहजारचपडिस का सरसटपा मैच हैदरबाद के राजीव गंधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सन्राइजर्स हैदरबाद और रॉयल चलेंजर्स बैंग्लून
00:10के बीच खिला जा रहा है।
00:30अभिशेख शर्मा और ट्रेविस हैड ने टीम को मजबूत शुर्वात दिलाई और पहले विकेट के लिए 43 रन जोडें।
01:00नितीश कुमार रडडी ने 12 गेंदो पर 29 रनों की दुहाधार पारी खेली।
01:04इस मैच में RCB के गेंदबाजों की जम कर कुटाई हुई।
01:07किसी भी गेंदबाजी की एकनॉमी 12 से नीचे नहीं रही।
01:09केवल, रसिक सलामदार, सुयस शर्मा और क्रोडाल पांडिया को ही विकेट नसीब हुए।
01:15गौर तलब है कि SRH और RCB दोनों ही टीमें पहले ही प्ले आफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।
01:20आज का मैच टॉप टू की रेस के लिए बेहत एहम है। ऐसे में दोनों ही टीमें जीत के लिए
01:25पूरी ताकत जोग देंगी।
Comments

Recommended