दिल्ली : IPL 2026 के 62वें मुकाबले में Rajasthan Royals और Delhi Capitals के बीच मुकाबला जारी है। RR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए DC को 194 रनों का टारगेट दिया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी Rajasthan Royals को युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपने चिर परिचित अंदाज में तूफानी शुरुआत दिलाई। वैभव 21 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। माधव तिवारी की गेंद पर डेविड मिलर ने शानदार कैप लपककर उन्हें पवेलियन भेजा। इसके बाद ध्रुव जुरेल और कप्तान रियान पराग ने शानदार अर्धशतक लगाकर राजस्थान की पारी को संभाला। जुरेल 40 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुए। वहीं पराग ने 26 गेंदों पर 51 रन बनाए। हालांकि, दोनों बल्लेबाजों के जाने के बाद राजस्थान की पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई और 8 विकेट के नुकसान पर टीम 193 रन का स्कोर ही खड़ा कर सकी।
Comments