चेन्नई सुपर किंग्स का सामना आईपीएल 2026 के 63वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ चेपॉक स्टेडियम में हो रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने SRH को 181 रनों का टारगेट दिया है। सीएसके ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। संजू सैमसन ने चेन्नई को तूफानी शुरुआत दिलाई और पारी के पहले ही ओवर में 17 रन कूट डाले। हालांकि सैमसन इस दमदार शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके और तीसरे ओवर में 27 रन बनाकर पैट कमिंस के शिकार बने। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल भी कुछ खास नहीं कर पाए। कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों पर 32 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे ने मर्चा संभाला। डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शिवम दुबे ने 23 गेंदों पर 26 रन बनाए। संजू सैमसन ने 13 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली। उर्विल पटेल 13 रन के स्कोर पर बोल्ड हुए। कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 21 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। टीम ने 7 विकेट खोकर 180 रन बनाए।
Comments