मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 का सीजन काफी निराशाजनक साबित हुआ। अपने 11वें मुकाबले में ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रोमांचक मैच में 2 विकेट से हारने के बाद मुंबई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। इस सीजन मुंबई इंडियंस की कई कमजोरियां सामने आई हैं, जिसके चलते टीम का छठी ट्रॉफी जीतने का इंतजार अब और लंबा हो गया है।
Comments