आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला है। टीम इंडिया तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड भी T20 विश्व कप जीतने की उम्मीद से उतरेगी। इस मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। अहमदाबाद में फैंस का जमावड़ा लगता शुरु हो गया है। फैंस टीम इंडिया की जीत के दावे कर रहे हैं।
Comments