Skip to playerSkip to main content
  • 8 hours ago
जैसलमेर जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने शनिवार को दोपहर कस्बे में स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को मिल रही सुविधाओं, जांच व दवाइयों की जानकारी ली। साथ ही भीषण गर्मी के दौरान पुख्ता प्रबंध रखने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर जोरवाल शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंची। उन्होंने अस्पताल परिसर, चिकित्सकों के कक्षों, एक्स-रे रूम, प्रयोगशाला, इंजेक्शन रूम, आपातकालीन कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, प्रसूति कक्ष आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने एक-एक कक्ष में जाकर व्यवस्थाएं देखी और अस्पताल की कार्यवाहक प्रभारी डॉ.कामिनी गुप्ता से जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, जांचों की स्थिति, उपलब्ध दवाइयों, मरीजों के बैड पर चादर की व्यवस्था, ठंडे पानी व हवा की व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर जोरवाल ने वार्डों में भर्ती मरीजों से भी मुलाकात की। उन्होंने मरीजों की कुशलक्षेम पूछी और उनकी बीमारी, अस्पताल में मिल रहे उपचार, दवाइयों व जांच के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

Category

🗞
News
Transcript
00:00In the name of the one, the one is a team to be able to train.
00:07Which means that we are also able to train.
00:09There are also people who know the decisions we need.
00:17By the way, we are very sensitive to the social media and also to be aware of the things we
00:19need.
00:19We are also able to try and find ourselves to get ourselves to.
Comments

Recommended