श्रीमहावीरजी. कई वर्षों से गंदगी और पानी में कचरे की समस्या से बदहाल गांव कैमला के प्राचीन तालाब को संवारने के लिए बुधवार को राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान अंतर्गत दर्जनों लोगों ने हाथ आगे बढ़ाए। लोगों ने कल के लिए जल सहेजने के संकल्प से प्राचीन तालाब पर श्रमदान की साफ-सफाई की। घाटों की सफाई और पानी से वनस्पतिजन्य कचरे के निस्तारण से तालाब का स्वरूप निखर गया है। श्रमवीरों के ललाट पर चमकी पसीने की बूदों में पुराधरोहर को संरक्षित करने खुशी झलक रही थी।
Comments