मध्यप्रदेश के बरगी बांध से आई ये खबर सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि कई सवालों, दर्द और जिम्मेदारियों का बोझ अपने साथ लेकर आई है। शांत जलराशि के बीच अचानक उठी तूफानी हवाओं ने जिस तरह एक क्रूज को पलट दिया, वो दृश्य किसी भयंकर सपने से कम नहीं है। कुछ ही पलों में सैर-सपाटे की खुशी मातम में बदल गई। अब तक इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 22 लोगों का रेस्क्यू कर बचा लिया गया है।