टेलीविजन एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया अपने बेबाक बयान के लिए जानी जाती हैं। इसी बीच पवित्रा ने लेटेस्ट वीडियो पोस्ट कर ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी है। इस क्लिप में पवित्रा, मौनी रॉय की ढाल बनी हैं। दरअसल, बीते दिनों मौनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें मौनी के चेहरे को देखकर ट्रोल्स ने वापस से उनके जरिए सर्जरी कराने का दावा किया। ट्रोलिंग दिन-ब-दिन बढ़ती ही चली गई। हालांकि, ये सब देखकर पवित्रा चुप नहीं बैठ सकीं और उन्होंने वीडियो पोस्ट कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया।
Comments