कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक की बहन और बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी, टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी से जुड़ी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वे मिसेज चौहान बनने से पहले के खास पलों को याद करती नजर आ रही हैं। पोस्ट की गई तस्वीरों में आरती कभी अपने भाई कृष्णा अभिषेक का हाथ थामे और उन्हें गले लगाते हुए इमोशनल दिख रही हैं, तो कहीं अपने पति दीपक चौहान के साथ नजर आ रही हैं। इसके अलावा अन्य तस्वीरों में वे मेकअप करवाते, ब्राइडल लहंगे में शादी की तैयारियों के बीच नजर आ रही हैं। पोस्ट पर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
Comments