Skip to playerSkip to main content
  • 47 minutes ago
सवाईमाधोपुर। जिलेभर में रविवार को अक्षय तृतीया का पर्व इस बार खास रंग लेकर आया है। अबूझ सावे के चलते करीब पांच हजार शादियों का अनुमान है, जिनमें से जिला मुख्यालय पर ही पाँच सौ से अधिक विवाह होंगे। इस बार बड़ी संख्या में विवाह होने जा रहे हैं, जिससे टेंट, हलवाई, मैरिज गार्डन, बैण्ड बाजे और शादी के वाहन पहले ही एडवांस बुक हो चुके हैं।

अबूझ सावा होने से हजारो की संख्या में परिणय सूत्र में बधेंगे। जिले में अक्षय तृतीया पर अलग-अलग समाज के पांच वैवाहिक सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा।
बाजारों में देर शाम तक रही भीड़
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बाजारों में सुबह से देर शाम तक भीड़ रही। सर्राफा बाजार, रेडिमेड शोरूम, साड़ियों की दुकानों और कपड़ा बाजार में ग्राहकों का सैलाब उमड़ा। सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी शुभ मानी जाती है, इसलिए सर्राफा बाजार में खास चहल-पहल रही। वहीं कपड़ों और शादी से जुड़ी तैयारियों के सामान की दुकानों पर भीड़ ने व्यापारियों के चेहरे खिला दिए।

ग्रामीण अंचलों में विवाह समारोह

ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत घरों, स्कूलों और वैवाहिक स्थलों पर विवाह समारोह आयोजित होंगे। सभी होटल, धर्मशालाएं और मैरिज होम पहले से ही बुक हैं। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होगी और भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी व कुबेर देव को ककड़ी, भीगी चना दाल और सत्तू का भोग लगाया जाएगा। ज्योतिषों के अनुसार अक्षय तृतीया का दिन स्वयं में शुभ होता है, इसलिए विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती। इस बार भी शुभ योग बन रहा है, जिससे जिलेभर में एकल और सामूहिक विवाहों की धूम रहेगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।
..................................

इनका कहना है...
परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया रविवार को ही मनाए जाएंगे। अबूझ सावे में जिलेभर में लगभग पांच हजार शादिया होने का अनुमान है। अक्षय तृतीया पर किया दान, जप-तप और निवेश फलदायी होता है। इस दिन बिना मुहूर्त के भी विवाह, गृह प्रवेश और प्रतिष्ठान जैसे शुभ कार्य किए जा सकते है।

आचार्य ताराचंद शास्त्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गुर्जर गौड ब्राह्मण महासभा, सवाईमाधोपुर

Category

🗞
News
Transcript
00:00This is the first time of the day of the day of the day of the day of the day.
Comments

Recommended