आईपीएल 2026 में एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं। युवा हुनर फैंस का दिल जीत रहा है, तो टीमें फाइट बैक करती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में अब सीजन का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बैंगलुरू के मैदान पर खेला जाना है। RCB इस समय जबरदस्त लय में दिख रही है,तो दूसरी तरफ ऋषभ पंत की LSG को पिछली हार के बाद ये मैच खेलने वाली है। ऐसे में देखना होगा कि इस आगामी मैच में आरसीबी अपना दबदबा कायम रखती है या फिर लखनऊ पिछले मैच में अपनी गलतियों से सीखकर कमबैक करती है।
Comments