Skip to playerSkip to main content
  • 1 hour ago
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधे धमकी देते हुए कहा कि मंगलवार रात एक पूरी सभ्यता की मौत होने वाली है. लेकिन साथ ही यह भी कहा कि ईरान के पास अभी भी सरेंडर करने का समय है. ट्रंप ने ईरान को समझौता करने के लिए मंगलवार को वॉशिंगटन समय के अनुसार रात 8 बजे तक का समय दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर एक पोस्ट कर ये चेतावनी दी. ट्रंप ने लिखा कि "एक पूरी सभ्यता की आज रात मौत हो जाएगी और फिर कभी वापस नहीं आएगी. मैं ऐसा नहीं चाहता, लेकिन शायद ऐसा हो सकता है. हालांकि, अब जब पूरी तरह और सम्पूर्ण शासन परिवर्तन हो चुका है. जहां अलग, ज़्यादा समझदार और कम कट्टर सोच वाले लोग आगे आए हैं. शायद कुछ क्रांतिकारी रूप से अच्छा हो सकता है, कौन जानता है? हमें आज रात पता चल जाएगा. यह दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम पलों में से एक है."इधर ट्रंप के धमकी के बीच ईरान के ऑयल हब खार्ग आइलैंड पर हमला हुआ है. ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने इसकी जानकारी दी. दो पुलों, रेलवे संपत्तियों और एक खास हाईवे को नुकसान पहुंचा है. पवित्र शहर कोम के पास एक पुल और सेंट्रल शहर काशान में रेलवे लाइन को निशाना बनाया गया है. वहीं उत्तरी ईरान में एक खास हाईवे, जो मुख्य उत्तरी शहर तबरीज को  तेहरान से जोड़ता है. हमले के बाद बंद कर दिया गया है. इजराइल की रेलवे का इस्तेमाल न करने की चेतावनी के बाद ईरान के शहर मशहद आने-जाने वाली सभी ट्रेनें कैंसिल कर दी गईं हैं. तेहरान के बाहर करज और फर्डिस शहरों के कुछ हिस्सों में बिजली चली गई. हवाई हमलों में पावर ट्रांसमिशन लाइनें और एक पावर सबस्टेशन ने काम करना बंद कर दिया. इजराइली सेना ने कहा कि उसने इंफ्रास्ट्रक्चर साइट्स को टारगेट करके बड़े पैमाने पर हमले किए हैं. लेकिन यह नहीं बताया कि वे साइट्स कौन सी हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान को फिर से धमकी दी थी कि ईरान के सभी पुलों और बिजली संयंत्रों को नष्ट कर दिया जाएगा. ट्रंप की ये चेतावनी  तेहरान द्वार 45 दिन के युद्ध विराम के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद आई.इरान ने कहा कि वो युद्ध का स्थायी अंत चाहता है.

Category

🗞
News
Transcript
00:23
00:27इदर टरम्प के अल्टिमेटम के बीच एरान के ओईल हव खार्ग आईलेंड पर हमला हुआ है
00:33इरान की मेहर न्यूज एजनसी ने इसकी जानकारी दी है
00:36दो पुलो रेलवे संपत्यों और एक खास हाईवे को नुकसान पहुचा है
00:40पवितर शहर कौम के पास एक पुल और सेंटरल शहर काशान में रेलवे लाइन को निशाना बनाया गया है
00:46वहीं उत्री एरान में एक खास हाईवे जो मुख उत्री शहर तबरीश को तहरान से जोड़ता है
00:51हमले के बाद बंद कर दिया गया है
00:53Israel ki railway ka ishtamal na karne ki shetavani ke baad
00:57Iran ke shahar mashahat ane jane wali sabhi trener kainsel kar di gai hai
01:03Tehran ke baar karachh aur fardish shaharok ke kush ilaqo me bjuddi chali gai hai
01:08Hawaii hamlobe power translation linee
01:10aur eek power sa avishreson ne kama karna bant kar diya hai
01:13Israeli sena nne kaha hai
01:15Usne infrastructure sites ko target karke bade paymane pere hamloe ki hai
01:19Lekin yeh nahi bataya ki ways sites koon si hai
01:24Amerikin rashwit Trump nne se omwar ko iran ko phir se dhumki dhe thi
01:28Ki iran ke sabhi pulo aur bjuddi sanantro ko nashk kar diya jayega
01:32Trump ki e shetavani tiharan dwarah 45 din ke yudh viram ke prastau ko thukarane ke baad aai
01:37Iran nne kaha hai ki wo yudh ka permanent antisa hata hai
01:41Bureau report ETV bharat
Comments

Recommended