Skip to playerSkip to main content
  • 5 hours ago
जैसलमेर शहर के यूनियन चौराहा क्षेत्र में गुरुवार शाम बिजली के तार टूटकर नीचे गिरने से अफरा-तफरी मच गई। तारों से चिंगारियां निकलती रही। जिससे आस-पास आवाजाही करने वालों में दहशद फैल गई। हाकमदान झीबा ने बताया कि गुरुवार शाम को अचानक हुए हादसे में एक मोटरसाइकिल आग की चपेट में आ गई। इस दौरान तार से चिंगारियां निकलती रही। इस दौरान विद्युत आपूर्ति रुकवाई गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टी व अन्य साधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई। हादसे में एक मोटरसाकिल जलकर राख हो गई, वहीं एक व्य​क्ति को भी करंट आने की जानकारी सामने आयी है। गनीमत रही कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी कोई जन हानि नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने बताया कि यहां विद्युत लाइनों को दुरुस्त नहीं करवाया गया। ऐसे में तेज आंधी या बारिश की ​िस्थति में हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Category

🗞
News
Transcript
00:02.
00:05.
00:10Thank you very much for joining us.
Comments

Recommended