Skip to playerSkip to main content
  • 3 hours ago
सवाईमाधोपुर.राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी किया। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का बारहवीं कला, वाणिज्य और विज्ञान का परिणाम सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जारी किया। 12वीं कला, वाणिज्य एवं विज्ञान वर्ग में एक बार फिर बेटियों ने परचम लहराया है। विज्ञान वर्ग में बेटियों का परीक्षा परिणाम 97.77, कला वर्ग में 98.15 प्रतिशत एवं वाणिज्य वर्ग में 84.09 प्रतिशत रहा। उधर, जिले में पिछले साल की तुलना में 12वीं कला का परिणाम 0.43 प्रतिशत, विज्ञान वर्ग का 1.16 प्रतिशत एवं वाणिज्य वर्ग का 20 प्रतिशत कम रहा है।

कला वर्ग का 96.86 प्रतिशत रहा परिणाम
जिले में कला वर्ग का परीक्षा परिणाम 96.86 प्रतिशत रहा। परीक्षा में 12 हजार 508 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 12 हजार 375 ने परीक्षा दी। इस दौरान 11 हजार 987 परीक्षार्थी पास हुए है। इनमें 6 हजार 776 प्रथम, 4 हजार 640 द्वितीय एवं 571 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी से पास हुए है। लडक़ों का परीक्षा परिणाम 95.32 प्रतिशत एवं लड़कियों का परिणाम 98.15 प्रतिशत रहा।
विज्ञान वर्ग का 97.26 प्रतिशत रहा परिणाम
जिले में घोषित नतीजे में विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम 97.26 प्रतिशत रहा। जिले में विज्ञान वर्ग में कुल 6 हजार 132 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6 हजार 101 ने परीक्षा दी। इनमें 5 हजार 934 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है। इस दौरान 5 हजार 135 प्रथम श्रेणी से, 749 द्वितीय एवं एक विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से पास हुआ है। उधर, 12वीं विज्ञान वर्ग में एक बार फिर बेटियों ने परचम लहराया है। बेटियों का परीक्षा जहां 97.77 प्रतिशत रहा जबकि बेटों 96.74 प्रतिशत परिणाम रहा।
वाणिज्य वर्ग में 80 फीसदी रहा परिणाम
जिले में वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम 80 प्रतिशत रहा। कुल 135 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 135 ने परीक्षा दी। परीक्षा में कुल 108 परीक्षार्थी उत्तीण हुए है। इनमें 89 प्रथम श्रेणी से, 18 द्वितीय एवं एक परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी से पास हुआ है। वाणिज्य वर्ग में लडक़ों का परीक्षा परिणाम 78.02 प्रतिशत एवं लड़कियों का परिणाम 84.09 प्रतिशत रहा।
पिछले साल की तुलना में कम रहा परीक्षा परिणाम
इस वर्ष कला वर्ग का परीक्षा परिणाम 96.86 प्रतिशत रहा है जबकि पिछले साल परीक्षा परिणाम 97.29 प्रतिशत रहा था। ऐसे में इस बार 0.43 प्रतिशत कम रहा है। इसी प्रकार 12वीं विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम 97.26 प्रतिशत रहा है जबकि पिछले साल 98.42 प्रतिशत रहा था। ऐसे में इस बार 1.16 प्रतिशत कम रहा। इसी प्रकार इस बार वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम 80 फीसदी रहा जबकि पिछले साल सौ प्रतिशत रहा था। ऐसे में इस बार परिणाम 20 प्रतिशत कम रहा।

Category

🗞
News
Transcript
00:00So
Comments

Recommended