सवाईमाधोपुर. सरस दूध की कीमतों और दूध विक्रेताओं के कमीशन में बढ़ोतरी की है। सवाईमाधोपुर एवं करौली जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रबंध संचालक सुरेश कुमार सेन ने बताया कि सरस ब्रांड की बिक्री को बढ़ावा देने और विक्रेताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह निर्णय किया है। अब सरस डेयरी बूथ एजेंटों को प्रति लीटर दूध पर 3 रुपए कमीशन मिलेगा। पहले यह कमीशन 2 रुपए प्रति लीटर था। यह आदेश 1 अप्रेल से लागू होंगे। प्रबंध संचालक ने कहा कि इस निर्णय से जिले में पौलीपैक दूध की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। इसी प्रकार सरस दूध की बिक्री दरों में भी 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अब उपभोक्ताओं को सरस गोल्ड दूध 70 रुपए प्रति लीटर और सरस टोण्ड दूध 56 रुपए प्रति लीटर की दर से उपलब्ध होगा। यहां रणथम्भौर रोड स्थित सरस पार्लर पर दूध, दही, छाछ, लस्सी और घी सहित सभी डेयरी उत्पाद उपलब्ध हैं। प्रबंध संचालक ने कहा कि सरस ब्रांड राजस्थान का नंबर वन डेयरी उत्पाद है और शुद्धता की गारंटी के साथ उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जाता है।
Comments