Skip to playerSkip to main content
  • 21 minutes ago
भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मुंबई में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के दौरान संकेत दिए हैं कि दोनों देशों के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील जल्द ही पूरी हो सकती है। इस बैठक में व्यापार, ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। रुबियो ने रूस से तेल खरीदने के मामले में भारत की ऊर्जा जरूरतों और स्रोतों में विविधता लाने की रणनीति का भी समर्थन किया और भारत को एक ‘रिफाइनिंग सुपरपावर’ बताया। उन्होंने भारत को अमेरिका का एक अहम सामरिक और रक्षा साझेदार करार देते हुए कहा कि इस समझौते के कुछ छोटे मुद्दों को जल्द ही अंतिम रूप दिया जा सकता है। इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों देशों के कई प्रमुख अधिकारी भी शामिल रहे।

Category

🗞
News
Transcript
00:02भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिष्टों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है
00:07अमेरिकी विदेश मंत्री मारको रूबियों ने संकेत दिये हैं कि दोनों देशों के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील जल्द पूरी हो
00:15सकती है
00:15मुंबई में विदेश मंत्री एश्य शंकर से मुलाकात के दोरान रूबियों ने व्यापार उर्जा और रक्षा सहियोग परचर्चा की
00:22उन्होंने रूस से तेल खरीदने के मामले में भारत की उर्जा जरूरोतों और स्रोतों में विविधता लाने की रणनीती का
00:31भी समर्थन किया
00:32मुंबई में मीडिया से बाचीत के दोरान मारको रूबियों ने कहा कि भारत और अमेरिका व्यापार समझोते पर कुछ छोटे
00:40मुद्दों को अंदिम रूप देना बाकी है
00:42उन्होंने उम्मी जताई की जल्द ही इसकी घोशना और हस्ताक्षर हो सकते हैं
00:47रूबियों के मुताबिक अमेरिकी प्रशासन इस प्रक्रिया पर करीब से नजर रख रहा है
00:52रूस से कच्चे तेल की खरीद पर सवाल के जवाब में रूबियों ने कहा कि उर्जा स्रोतों में विविधता लाना
00:59भारत के लिए समझदारी भरा कदम है
01:02उन्होंने भारत को रिफाइनिंग सूपर पावर बताते हुए कहा कि देश के पास भारी कच्चे तेल को रिफाइन करने की
01:10मसबूत शमता है
01:11उन्होंने वेनेजुला में तेल उत्पादन बढ़ाने की संभावनाओं और रेलाइन्स इंडस्ट्रीज की भूमिका पर भी चर्चा की
01:19हाला कि प्रतिबंधों से जुड़ी बाधाओं का जिक्र किया
01:22रूबियों ने भारत को अमेरिका का महत्वपूर्ण व्यापारिक और रक्षस साजेदार बताया
01:28उन्होंने कहा कि भारत क्वार्ड का प्रमुक सदस्य है और दोनों देशों के बीच सहियोग को आगे बढ़ाने के लिए
01:35उच्चिस्तरिय समवाद जरूरी है
01:37बैठक में भारत की विदेश मंत्री एजया शंकर, अमेरिकी राजदूद सर्जीयो गोर और विदेश सचीव विक्रम मिस्री भी मौजूद रहे
01:46मुंबई पहुचने पर रूबियों ने ताज महल पैले स्थित ताज मेमोरियल पर श्रद्धांजली भी दी थी
01:52Bureau Report, ETV भारत

Recommended