राजधानी जयपुर में आज मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ नजर आ रहा है। बीते दो-तीन दिन तापमान में बढ़ाेतरी के बाद अब आज फिर से अंधड़ व तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट महसूस होगी। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों के तापमान में उतार-चढ़ाव नजर आया। प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों के तापमान में उतार-चढ़ाव नजर आया।
Comments