Skip to playerSkip to main content
मार्च में जनवरी जैसी ठंड! दिल्ली-NCR में अचानक हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने सबको चौंका दिया है। इस वीडियो में जानिए मौसम विभाग (IMD) का वो अलर्ट जिसने उत्तर भारत की चिंता बढ़ा दी है।
देश के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मार्च के महीने में, जहां आमतौर पर लोग पंखे और एसी चलाने की तैयारी करते हैं, वहां दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में जनवरी जैसी ठंड का अहसास हो रहा है। अचानक हुई बारिश और बादलों की आवाजाही ने तापमान को काफी नीचे गिरा दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस 'यू-टर्न' के पीछे असली वजह एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) है, जिसने पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक असर दिखाया है।
वीडियो में विस्तार से बताया गया है कि उत्तर प्रदेश (UP) और बिहार के मौसम में आने वाले दिनों में क्या बदलाव होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में 27 मार्च के बाद फिर से बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं बिहार में तापमान बढ़ने के साथ-साथ आंधी-तूफान का अलर्ट भी जारी किया गया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों की हवाओं में साफ महसूस किया जा रहा है।
हालांकि, यह सुहावना मौसम ज्यादा दिनों तक नहीं टिकने वाला है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च के अंत तक गर्मी अपनी पूरी ताकत के साथ वापसी करेगी। इस वीडियो में देखें दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों के मौसम का पूरा हाल और जानें कि आपको कब तक इस हल्की ठंड का आनंद मिलने वाला है और कब से शुरू होगा 'गर्मी का काउंटडाउन'।

March is witnessing an unusual weather pattern in India as a fresh Western Disturbance brings rain and cold winds to Delhi-NCR, Haryana, and Punjab. The India Meteorological Department (IMD) has issued alerts for various states including Uttar Pradesh and Bihar, predicting a mix of rainfall and rising temperatures. While the hills are seeing snowfall, the plains are experiencing a 'January-like' chill in late March.

#DelhiWeather #MausamVibhag #IMDAlert #OneindiaHindi #WeatherUpdate #RainAlert

~HT.318~PR.514~ED.106~GR.508~

Category

🗞
News
Transcript
00:07मार्च में लोटी जन्वरी जैसी ठंड, मौसम का यू टर्ण
00:12दिली अंसियार में बारिश, ठंड, फिर बढ़े की गर्मी
00:16मार्च का महीना जहां आम तोर पर गर्मी की शुरुआत होती है
00:20लेकर नजबार मौसम ने ऐसा यू टर्ण ले लिया है कि लोग कह रहे हैं ये मार्च है या जन्वरी
00:25की वापसी
00:26दिली अंसियार में अचानक बारिश, ठंडी हवाएं और बादलों का चादर और अब सवाल ये है क्या आने वाले दिन
00:32भी ऐसे ही ठंडे रहने वाले हैं
00:34इंडिया मेटरिलोजिकल डिपार्टमेंट के मुताबिक इस समय पूरे उत्तर भारत में मौसम कामेजास तेजी से बदल रहा है
00:41दिली अंसियार महल की बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट दरच की गई है जुससे मार्च में जनवरी
00:47जैसा एहसास हो रहा है
00:49असल वजह है वेस्टन डिस्टॉबंस यानि पश्चिमी विक्षोग
00:53इसे सिस्टिम के चलते ठंडी हवाएं बारिश और बादल एक साथ सक्रिय हो गए है
00:57अब बात करते हैं उतर प्रदेश की यहां फिलहाल मौसम साफ दिख रहा है लेकिन आईमजी ने साफ कहा है
01:03कि 27 मार्च के बाद फिर से बारिश और तेज हवाओ का दौर लोट सकता है
01:08यानि यूपी में अभी राहत दिख रही है लेकिन ये ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है और ये राहत
01:14पूरी तरह पूरे उतर प्रदेश में नहीं है अगर NCR में यानि नोईडा में बात करें तो बारिश की शुरुआत
01:20हो चुकी है पिछले दो तीनों से नोईडा
01:22ठंडा बना हुआ है और आने वाले दिनों में और ज्यादा ठंडा होने वाला है अब चलते हैं बिहार की
01:27तरफ यहां तापमान तेजी से बढ़ने की तयारी में है लेकिन बीच-बीच में आंधी और बारिश का अलर्ट भी
01:32जारी है मतलब गर्मी और बारिश का मिक्स पैट
01:50ठंड में गिरावट आ रही है यही वज़य है कि सुभे शाम ठंड महसूस हो रही है ठीक वैसी जैसी
01:55जनवरी में होती है लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है यह ठंड स्थाई नहीं है मौसम विभाग के अनुसार
02:01दो-तीन दिन ठंडा और सुहावना मौसम रहेगा उसके
02:18और मद्य भारत में भी गरज चमक के साथ बारिश यानि पूरे देश में मौसम का असमाने पैटर्न देखने को
02:24मिल रहा है तो साफ है अभी जो ठंड आपको जनवरी की याद दिला रही है वो ज्यादा दिनों की
02:29महिमान नहीं है अगले कुछ दिन ठंडे और सुहावने जर
02:46देख रहे हैं और आपके शहर में मौसम कैसा है कॉमेंट करके जरूर बटाएं और देश दुनिया की बागी खबरों
02:51के लिए देख भी रहे हैं वान इंडिया हिंदी
02:56subscribe to one India and never miss an update
03:01download the one India app now
Comments

Recommended