Skip to playerSkip to main content
  • 8 hours ago
युद्धग्रस्त ईरान से लौट रहे भारतीय छात्र कई दिनों से ईरान-अजरबैजान सीमा पर फंसे हुए थे…अब उन्हें आर्मेनिया का रास्ता सुझाया गया है ताकि वे सुरक्षित देश वापस लौट सकें. रिपोर्ट्स के अनुसार, बाकू की सीमाओं पर 200 से ज्यादा छात्रों को ट्रैवल कोड नहीं होने के कारण प्रवेश देने से मना किया गया. ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मोमिन खान ने बताया कि भारतीय दूतावास ने छात्रों से कहा कि वे आर्मेनिया के रास्ते वापस आएं। अजरबैजान रोजाना सिर्फ 10 छात्रों को सीमा पार करने की अनुमति दे रहा है.आर्मेनिया का रास्ता अब तक सबसे आसान साबित हुआ है. ईरान के दो बड़े शहर शिराज और इस्फहान से लगभग 200 छात्र सीमा पार कर नई दिल्ली की फ्लाइट पकड़ चुके हैं. ल मिलाकर अब तक लगभग 900 भारतीय नागरिक ईरान से सुरक्षित भारत लौट आए हैं.विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार, 772 भारतीय छात्र आर्मेनिया में दाखिल हुए, जबकि अजरबैजान में केवल 110 ही प्रवेश कर पाए. छ छात्र अपनी उड़ान रद्द होने और महंगे टिकटों के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं. ल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मोमिन खान के मुताबिक, कुछ माता-पिता ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लोन लेकर टिकट बुक कराई.अभी भी 500-600 एमबीबीएस छात्र ईरान में फंसे हुए हैं. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में रोजाना आर्मेनिया से उड़ानों के जरिए उनकी सुरक्षित वापसी हो सकेगी.

Category

🗞
News
Transcript
00:27All India Medical Student Association
00:30Dr. Monin Khan ने बताया कि भारतिय दूतावास ने छात्रों से कहा कि वो अर्मेनिया के रास्ते वापस आएं
00:36अजर्बैजान रोजाना सिर्फ 10 छात्रों को ही सीमा पार करने की अनुमती दे रहा है
00:41अर्मेनिया का रास्ता अब तक सबसे आसान साबित हुआ है
00:45इरान के दो बड़े शहर शिराज और इस्वहान से लगभग 206 सीमा पार कर नई दिल्ली की फ्लाइट पकड़ चुके
00:52हैं
00:52कुल मिलाकर अब तक लगभग 900 भारतिय नागरिक इरान से सुरक्षित भारत लोटाए हैं
00:58विदेश मंत्राले की प्रवक्ता रणधीर जैसवाल के मुताबिक 772 भारतिय चात्र अर्मीनिया में दाखिल हुए
01:04जबकि अजरबैजान में केवल 110 ही प्रवेश कर पाए
01:07कुछ चात्र अपनी उडान रध होने और महेंगे टिक्टो के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही है
01:14All India Medical Student Association के अधक्ष डॉक्टर मोनिन खान के मुताबिक
01:18कुछ माता पिता ने बच्चों की सुरक्षा सुनश्चित करने के लिए लोन लेकर टिकेट बुक करवाई है
01:24अभी भी 500 से 600 MBBS चात्र इरान में फसे हुए हैं
01:29उमीद है कि आने वाले दिनों में रोजाना अर्मेनिया से उडानों के जरिये उनकी सुरक्षित वापसी हो सकेगी
01:35Bureau Report, ETV भारत
Comments

Recommended