Skip to playerSkip to main content
  • 1 week ago
सुप्रीमकोर्ट ने एक फिर UCC को जरूरी बता दिया और कहा कि समान नागरिकता संहिता यानी UCC को लागू करने का वक्त आ गया है. सुप्रीमकोर्ट ने शरीयत विरासत कानून को मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ भेदभावपूर्ण बताने वाली याचिका पर सुनवाई की और कहा कि UCC ही ऐसी समस्या का समाधान है.सुनवाई के दौरान सीनियर वकील प्रशांत भूषण ने दलील दी कि शरिया कानून महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले आधा ही हक देता है. शरिया उत्तराधिकार कानून को निरस्त करने के सवाल पर कोर्ट ने कहा कि इससे कानून में शून्यता की स्थिति पैदा हो जाएगी. वहीं, कोर्ट ने ये कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड ही इसका असरदार जवाब है.कोर्ट में प्रशांत भूषण ने दलील दी कि शायरा बानो केस में सुप्रीम कोर्ट ने माना कि तीन तलाक की प्रैक्टिस भले ही मुस्लिम पर्सनल लॉ का हिस्सा हो, फिर भी यह मनमानी है, पब्लिक पॉलिसी के खिलाफ है और इसलिए, आर्टिकल 14 के आधार पर इसे रद्द किया जा सकता है. इस पर कोर्ट ने कहा कि स्टेट के डायरेक्टिव प्रिंसिपल्स के बुनियादी सिद्धांतों में से एक को लाने के लिए विधानमंडल की समझदारी को मानना ​​बेहतर होगा. कोर्ट ने ये भी कहा कि कोर्ट पहले ही यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड की सिफारिश कर चुका है.  

Category

🗞
News
Transcript
00:03ू શા શાંલીત
00:30foreign
00:44foreign
00:45foreign
00:46प्रशांत भोसन ने दलील दी कि शर्या कानून महलाओं को पुरुसों के मुकाबले आधा ही हक देता है।
00:54शर्या उत्राधिकार कानून को निरस्त करने के सवाल पर कोट ने कहा कि इससे कानून में शुनता की इस्थती पैदा
01:02हो जाएगी।
01:03कोट में प्रशांत भोसन ने दलील दी कि शाहवानो केस में सुप्रिम कोट ने माना कि तीन तलाग की प्रैक्टिस
01:10भले ही मुस्लिम प्रशनल लौ का हिस्सा हो फिर भी या मनमानी है पबलिक पॉलिसी के खिलाप है और इसलिए
01:18आर्टिकल 14 के आधार पर इसे निरस्त किया जा
01:21सकता है इस पर कोट ने कहा कि एस्टेट के डारेक्टिब प्रिंस्पल्स के बुनियादी सिध्यानतों में से एक को लाने
01:28के लिए विधान मंडल की समझदारी को मानना बैतर होगा कोट ने ये भी कहा कि कोट पहले ही यूनिफॉर्म
01:35सिविल कोड की सिफारिश्ट कर चुका ह
01:37बेर रिपोर्ट ए टीवी भारत
Comments

Recommended