Skip to playerSkip to main content
  • 6 weeks ago
देश में गैस संकट को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मोदी जी अपनी मजबूरियों के चलते ट्रम्प के सामने नतमस्तक हैं, क्या देश आज उसी की सजा भुगत रहा है. केजरीवाल का दावा है कि देशभर में अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर कई कमर्शियल संस्थानों को एलपीजी गैस की सप्लाई बंद कर दी गई है और फिलहाल सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है. दरअसल राजधानी दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर ब्रेक लगने की खबर से होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है. पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में उछाल के बीच सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने का फैसला किया है... यानी फिलहाल गैस की सप्लाई पहले घरों तक पहुंचाई जाएगी. केंद्र सरकार के 5 मार्च के निर्देश के बाद तेल कंपनियों ने साफ कर दिया है कि जब तक सप्लाई चेन सामान्य नहीं होती, तब तक कमर्शियल सिलेंडर की रिफिलिंग में कटौती की जाएगी. इसका असर अब दिल्ली के फूड हब में दिखाई देने लगा है. चांदनी चौक, कनॉट प्लेस और करोल बाग जैसे इलाकों में रेस्टोरेंट मालिकों को गैस एजेंसियों ने नए ऑर्डर देने में मुश्किल की बात कही है.  दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत पहले ही 1800 रुपये के पार पहुंच चुकी है.  अगर सप्लाई में कमी जारी रही तो आने वाले दिनों में बाहर खाना और महंगा हो सकता है. फिलहाल कई रेस्टोरेंट मालिक इंडक्शन और इलेक्ट्रिक कुकिंग का सहारा लेने लगे हैं. लेकिन बड़ा सवाल यही है क्या देश में गैस संकट गहराने वाला है और क्या इसका असर सीधे आपकी थाली पर पड़ेगा.

Category

🗞
News
Transcript
00:19
00:40दरसल राजधानी दिली समेट देश के कई बड़े शहरों में कमर्शियल एल्पीजी सिलेंडर की सप्लाई पर ब्रेक लगने की खबर
00:47से होटल, ढाबे और रेस्ट्रोरेंट कारोवारियों की चिंता बढ़ गई है
00:55पर्शिमेशिया में बढ़ते यूद और अंतराश्चे वाजार में गैस की कीमतों में उच्छाल के बीच सरकार ने घरेलू उभुकताओं को
01:01प्रात्मिक्ता देने का फैसला किया है
01:03यानि फिलहाल गैस की सप्लाई पहले घरों तक पहुँचाई जाएगी
01:09केंद्र सरकार की पांच मार्च के निर्देश के बाद तेल कंपनियों ने साफ कर दिया है कि जब तक सप्लाई
01:15चेंज समान्य नहीं होती तब तक कमर्शिल सिलेंडर की रिफलिंग में कटाउती की जाएगी
01:23इसका असर अब दिली के फूड हब में दिखाई देने लगा है चांदनी चौक, कनाट प्लेस और करोल बाग जैसे
01:28इलाकों में रेस्टोरेंट मालिकों को गैस एजन्सियों ने नए ओर्डर देने में मुश्किल की बात कही है
01:39दिली में 19 किलो वाले कमर्शल सिलिंडर की कीमत पहले ही अठारा सो रुपए के पार पहुँच चुकी है
01:44अगर सप्लाई में कमी जारी रही तो आने वाले दिनों में बाहर खाना और महंगा हो सकता है
01:53फिलहाल कई restaurant मालिक induction और electric cooking का सहारा लेने लगे हैं
01:58लेकिन बड़ा सवाल यही है क्या देश में गया संकट गहराने वाला है और क्या इसका असर सीधी आपकी थाली
02:04पर पड़ेगा
02:04Bureau Report, ETV भारत
Comments

Recommended