Skip to playerSkip to main content
LPG Price Hike के बाद क्या Petrol-Diesel भी होंगे महंगे? Middle East War का असर | Oneindia Hindi
रसोई गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा होने के बाद अब पूरे देश में यह खौफ सता रहा है कि क्या अगला नंबर पेट्रोल और डीजल का है? मिडिल ईस्ट के युद्ध ने भारत के आम आदमी की जेब पर सीधा हमला कर दिया है।
भारत में महंगाई का एक नया दौर शुरू होता दिख रहा है। केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस (LPG Cylinder) के दामों में अचानक 60 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर सीधे 913 रुपये हो गई है। पिछले 11 महीनों में यह दूसरी बार है जब आम जनता पर गैस की कीमतों का बोझ डाला गया है। लेकिन सबसे बड़ी चिंता यह है कि क्या यह सिर्फ एक ट्रेलर है और पेट्रोल-डीजल के दाम भी जल्द आसमान छूने वाले हैं?
दरअसल, इस महंगाई के पीछे सबसे बड़ा कारण मिडिल ईस्ट (Middle East Crisis) में भड़का हुआ युद्ध है। अमेरिका (US), इजरायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति को खतरे में डाल दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) और गैस की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।
पश्चिम एशिया में हालातों के बिगड़ने से दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (Strait of Hormuz) पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। इसी रास्ते से दुनिया भर में तेल और गैस के बड़े जहाज़ गुजरते हैं। इस समुद्री मार्ग के बाधित होने से भारत में तेल संकट गहरा सकता है, जिससे आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel Prices) की कीमतों में भी आग लग सकती है।


Domestic LPG cylinder prices have been hiked by Rs. 60 in India, taking the price to Rs. 913 in Delhi. This sudden inflation is a direct consequence of the escalating Middle East crisis, involving the US, Israel, and Iran. With the critical Strait of Hormuz under severe threat, global crude oil and gas supplies are disrupted. This video explains why this geopolitical tension might lead to an imminent and massive hike in petrol and diesel prices in India.

#LPGPriceHike #PetrolDieselPrice #MiddleEastCrisis #OneindiaHindi

~PR.514~ED.276~GR.538~HT.96~

Category

🗞
News
Transcript
00:00या रसोई गैस के बाद अब पेट्रॉल और डीजल भी महंगे होने वाले हैं।
00:04मिडिल इस्ट में यूद्ध, स्ट्रेट और पॉर्मूज पर बढ़ता खत्रा और दुनिया भर में उर्जा की कीमतों में उच्छाल।
00:10इन सब के बीच भारत में LPG सिलेंडर के दाम अचानक बढ़ा दिये गए हैं।
00:14लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या ये सिर्फ शिरुवात है कि आने वाले दिनों में पेट्रॉल और डीजल की
00:20कीमतों में और भी ज्यादा आग लग सकती है।
00:22नमस्कार मेरा नाम है रिचा पराशर और आप देख रहे हैं वन इंडिया हिंदी।
00:26केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस यानि LPG सिलेंडर के दामों में साथ रुपे की बढ़ हूतरी कर दिये।
00:32गैर सबसीडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत अब बढ़ कर दिल्ली में 913 रुपे हो गई है
00:38जो पहले 813 रुपे थी।
00:40ये पिछले 11 महीनों में दूसरी बार है जब LPG की कीमतों में उजाफा किया गया है।
00:45सरकार का कहना है कि ये फैसला मजबूरी में लेना पड़ा है क्योंकि Middle East में बढ़ते तनाव के कारण
00:50अंतराश्ट्रिय बाजार में तेल और गैस की कीमतों में तेज उच्छाल आया है।
00:54अमेरिका और अजराइल द्वारा इरान पर किये गए हमलों के बाद पूरे पश्च्छिम एशिया में हालात तनावपुन हो गए है।
01:01खास कर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज जैसे एहम समुदरी रास्ते पर खत्रा बढ़ने से वैश्विक उजा आपूर्ती पर दवाब बढ़ गया
01:08है।
01:08यही रास्ता दुनिया के बड़े हिस्से तक तेल और गैस पहुचाने का सबसे महतोपुन मार्ग माना जाता है।
01:15हलाकि सरकार ने राहत देते हुए साफ किया है कि फिलहाल पेट्रॉल और डीजल की कीमते नहीं बढ़ाई जाएंगी।
02:13अप्रेल 2022 से लगभग स्थिर बनी हुई है।
02:15भारतियों पर भेश का असर पड़ेगा।
02:17इस से ओजना के तहट 10 करोड से ज्यादा परिवारों को LPG करेक्शन दिया गया है।
02:21हलाकि उन्हें प्रति सिलेंडर 300 रुपे की सबसीडी मिलती है।
02:25इसलिए अब उन्हें करीब 613 रुपे प्रति सिलेंडर चुकाने होंगे।
02:28सरकारी सूत्रों का कहना है कि बढ़ोतरी के बावजूद भारत में LPG की कीमत अभी भी कई देशों से कम
02:35है।
02:35उधारन के तोर पर काटमांडू में एक सिलेंडर करीब 1207 रुपे, श्रिलंका में 1241 रुपे और पाकिस्तान में लगबग 1046
02:43रुपे पड़ता है।
02:44सरकार का ये भी दावा है कि ओसत भारतिय परिवार साल में लगबग 4-5 सिलिंडर इस्तमाल करता है।
03:14यही वज़ा है कि लोग अभी ये सवाल पोच रहे हैं, क्या LPG के बाद अगले बारी पिट्रॉल और डीजल
03:20की है।
03:21इस खबर में इतना ही, अगर कुछ नए अपडेट आएगा, वो भी हम आपको दिखाते रहेंगे, बने रहे हैं One
03:25India Hindi के साथ।
Comments

Recommended