राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर बिहार में हलचल और तेज हो गई है। महागठबंधन में राज्यसभा चुनाव में पांचवी सीट को लेकर लगातार रणनीति बन रही है। इसी बीच कम संख्याबल के बावजूद आरजेडी हार नहीं मानती दिख रही है। खबर है कि आरजेडी अपना उम्मीदवार जरूर उतारेगी। हालांकि बीच में चर्चा तेज हुई कि तेजस्वी यादव राज्यसभा के लिए महागठबंधन की ओर से जा सकते हैं। लेकिन चर्चा पर आरजेडी ने ही पूर्ण विराम लगा दिया। अब एनडीए नेता तेजस्वी यादव के राज्यसभा न जाने को लेकर हमलावर हैं और कह रहे हैं कि जनता ही नहीं लालू का भी तेजस्वी से भरोसा उठ गया है।
Comments