Skip to playerSkip to main content
  • 4 hours ago
शेखपुरा, बिहार : बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं के लिए एक प्रेरक उदाहरण बनकर उभरे हैं बरबीघा के शशि कुमार। बीए तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब उन्हें मनमाफिक रोजगार नहीं मिला, तो रोजी-रोटी की तलाश में अन्य प्रदेशों तक का सफर किया। लेकिन कम आय और परिवार से दूरी ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया। आखिरकार उन्होंने घर लौटकर कुछ अलग करने का फैसला किया और यही फैसला आज उनकी सफलता की कहानी बन गया। शशि कुमार ने PMFME योजना की मदद से बेसन के लड्डू बनाने वाली मशीन खरीदी और घर से ही अपने व्यवसाय की शुरुआत की। आज उनका उत्पाद शेखपुरा जिले के अलावा लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, नवादा और नालंदा जिलों तक भेजा जा रहा है। त्योहारों और शादियों के मौसम में तो ऑर्डर की बाढ़ आ जाती है। स्थानीय दुकानदार भी अब उनके नियमित ग्राहक बन चुके हैं। शशि की कहानी यह साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, सही योजना और मेहनत के बल पर छोटे स्तर से शुरू किया गया काम भी बड़े मुकाम तक पहुंच सकता है।

Category

🗞
News
Transcript
00:00रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए प्रधानमंत्री सुक्ष्मक्खाद्य उद्योग उन्नयन योजना याने PMFME किसी वर्दान से कम नहीं
00:11है।
00:12इस महत्युकांग्शी योजना की पदौलत बिहार के शेखपुरा के बरबीघा में रहने वाले युवा उद्यमी शशी कुमार न सिर्फ खुद्म
00:20आत्म निर्भर हुए हैं बलके अन्य युवाओं के लिए भी प्रेलास्रोत बने हैं।
00:26शशी कुमार ने PMFME की मदद से बेसन के लड्डू बनाने का व्यवसाय शुरू किया।
00:31नौकरी की तलाश में भटकने की जगा शशी ने कुछ अलग करने की ठानी और इसी फैसले ने उनकी सफलता
00:37की कहानी निक्टा लिए।
01:07इस योजना मेरे को बहुत बेनिफिट हो है।
01:15अन्य उद्योगों की तरह ही शशी के उद्योग की शुरूआत भी आसान नहीं थी,
01:20लेकिन उनके प्रोडक्ट की क्वालिटी और स्वाद ने जल्द ही लोगों के दिलों में जगह बनाए।
01:25आज शेखपुरा समेत कई जिलों में उनके लद्वों की भारी डिमांड है।
01:30ये व्यवसाय शशी का पारिवारिक उद्यम बन चुका है।
02:10शेशी कुमार जैसे लाखो युवा उद्यमियों की कहानी ये साबित करती है कि सही मार्ग दर्शन,
02:17द्रढ इच्छा शक्ति और सरकारी सहायता के बल पर छोटे स्तर का व्यवसाय भी बड़े मुकाम तक पहुचा सकता है।
02:24PMFME योजना जैसे सकार आतमक प्रयास, ग्रामीन और छोटे शहरों के युवाओं को सशक्त बना कर आत्म निर्भर भारत की
02:33मजबूत नीव रख रहे हैं।
Comments

Recommended