Skip to playerSkip to main content
महाशिवरात्रि के खास पर्व पर फेमस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना शिव भक्ति में मग्न नजर आईं। इस डिवोशनल डे पर उन्होंने अपने स्पिरिचुअल मोमेंट्स की खास झलक सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स के बीच शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टा हैंडल पर मंदिर से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनके साथ उनके पति और बिजनेसमैन वरुण बंगेरा नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में करिश्मा ट्रडिशनल ग्रीन सलवार कमीज में दिख रहीं हैं, जबकि उनके पति वरुण, ग्रे कलर के कुर्ता पायजामा में नजर आ रहे हैं। शेयर की गई एक फोटो में एक्ट्रेस शिवलिंग के पास हाथ जोड़े खड़ीं दिख रही हैं ,वहीं कुछ तस्वीरों में वे मंदिर के  अंदर कभी सिंगल सेल्फि तो कभी पति वरुण के साथ सेल्फि क्लिक करती दिख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने पोस्ट में मंदिर के खूबसूरत नजारों की झलक भी शेयर की है। पोस्ट के जरिए उन्होंने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।

#KarishmaTanna #Mahashivratri #VarunBangera #HarHarMahadev #ShivaBhakti #TempleVisit #SpiritualVibes #FestiveMood #IndianFestival #Mahadev #Shivling #Devotion #CelebrityStyle #TraditionalLook #BollywoodLife #PrayerTime #Blessings #Faith #InstaPost #CoupleGoals #HinduCulture #FestivalCelebration #IANS

Category

😹
Fun
Comments

Recommended