बुधवार सुबह संसद परिसर में राहुल गांधी की ओर से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर 'गद्दार' कहने का जमकर विरोध हो रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में बुधवार दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ता और सिख समाज के लोग कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जबकि पंजाब के अमृतसर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यहां राहुल गांधी का पुतला फूंक कर नाराजगी जाहिर की...वहीं लखनऊ में भी राहुल गांधी के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन हुआ।
#DELHINEWS, #BJP, #CONGRESS, #RAHULGANDHI, #RavneetSinghBittu, #BJPSupportersProtestAgainstRahul Gandhi, #BJPSupportersProtestAgainst
Comments