Skip to playerSkip to main content
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टा फैन्स के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने लेटेस्ट हाई-ग्लैम फोटोशूट के पीछे बहुत सारे हंगामे और मस्ती की झलक को फैंस के साथ शेयर किया है। वीडियो में आलिया कहती दिखती हैं कि उन्हें खुद नहीं पता कि आज किस तरह का लुक किया जाएगा। वे अपनी टीम से पूछती हैं, “आज हम क्या कर रहे हैं?” इस पर टीम का एक मेंबर जवाब देता है, “आज हम मूवी स्टार जोन में हैं।” इस पर आलिया मजाक में पूछती हैं, “मैं मूवी स्टार हूं या कोई किरदार?” और उन्हें जवाब मिलता है..“दोनों।” वीडियो के आखिर में आलिया अपने शॉर्ट हेयर वाले खूबसूरत फाइनल लुक की झलक भी शो की। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ मिलकर एक नई अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी फिल्म'डोंट बी शाय' को प्रोड्यूस करने जा रही हैं। इसके अलावा आलिया के पास संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' और 'अल्फा'भी पाइपलाइन में हैं।


#AliaBhatt #AliaBhattInstagram #AliaBhattVideo #BollywoodActress #BollywoodNews #CelebrityBTS #GlamPhotoshoot #MovieStarVibes #ShortHairLook #ViralVideo #EntertainmentNews #BollywoodUpdates #InstaReel #CelebrityStyle #AliaBhattLatest #BollywoodFashion #BehindTheScenes #CelebrityLife #FilmUpdates #LoveAndWar #AlphaMovie #InstaBuzz #IANS

Category

🗞
News
Comments

Recommended