विश्वविख्यात मरू महोत्सव.2026 का दूसरे दिन के कार्यक्रमों का उद्घाटन शुक्रवार को शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम सैनी ने आकाश में रंग.बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया। उद्घाटन सत्र में मरुधरा की लोकसंस्कृतिए परंपराएं और जीवनशैली दर्शाने वाली प्रतियोगिताएं दर्शकों का मुख्य आकर्षण रहीं। इस दौरान कलाकाआरों की ओर से गैर नृत्य प्रस्तुत किया गया, जो कि दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा।
Comments