बेगूसराय, बिहार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार की शुरुआत की। समस्तीपुर के बाद बेगूसराय में दूसरी चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव में एक तरफ एनडीए और दूसरी तरफ एक-दूसरे पर लाठियां भांजने वाला महालठबंधन है। आरजेडी के साथ ही पीएम मोदी ने कांग्रेस को भी अपने निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 35 साल से बिहार में आरजेडी की पिछलग्गू बनी हुई है। उन्होंने आरजेडी के परिवार को बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार और कांग्रेस के परिवार को देश का सबसे भ्रष्ट्र परिवार बताया।
#Biharelections2025 #Begusarai #Samastipur #PrimeMinisterNarendraModi #CMNitishKumar #electionrally #PMelectionpublicmeeting #BJP #NDA #votinginBihar #NDAgovernment #Modigovernment #RJD #JungleRaj #Congress #Mahagathbandhan