Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर)। भगतगढ़ निवासी दो युवकों की मंगलवार को खेत में कीटनाशक दवा छिड़कते समय मौत हो गई। हादसा चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र के एक अमरूदों के बगीचे में हुआ, जहां दोनों युवक बटाईदार के रूप में काम कर रहे थे।
मृतकों की पहचान रामकेश व नेतराम बागरिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों युवक सुबह खेत में कीटनाशक दवा छिड़कने गए थे। कुछ देर बाद जब संपर्क नहीं हुआ तो परिजन मौके पर पहुंचे। वहां दोनों युवक मूर्छित अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तत्काल चौथ का बरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कीटनाशक की तीव्रता व बिना सुरक्षा उपकरणों के छिड़काव के कारण दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सावधानी बरतना जरूरी: विशेषज्ञों का कहना है कि कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करते समय मास्क, दस्ताने व अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग अनिवार्य है। लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

Category

🗞
News
Transcript
00:00...
00:11...
00:14...
00:19...
00:26...

Recommended