Skip to playerSkip to main content
  • 6 months ago
जयपुर के देवालय दुनियाभर में मशहूर है। इनमें से एक है मोतीडूंगरी गणेश मंदिर, जहां हर शुभ कार्य की शुरुआत होती है। चाहे नया वाहन खरीदा हो या फिर भी घर में शादी हो, सबसे पहले इस मंदिर में शहरवासी हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। जयपुर की आस्था का प्रतीक मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में आज गणेश महोत्सव का आगाज भव्य मोदकों की झांकी से हुआ। सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन को उमड़ पड़ी। झांकी में 251-251 किलो के दो विशाल मोदक, 51 किलो के पांच, 21 किलो के 21 और 1100 छोटे मोदक सजाए गए, जिनमें हजारों किलो घी, बेसन और शक्कर का उपयोग हुआ। मंदिर परिसर में 9 दिनों तक धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन होंगे। सुरक्षा के लिए एआई कैमरे और 72 सीसीटीवी लगाए गए हैं। 27 अगस्त को जन्मोत्सव और 28 अगस्त को नगर शोभायात्रा के साथ महोत्सव सम्पन्न होगा।

Category

🗞
News
Transcript
00:00Oh
Comments

Recommended