Skip to playerSkip to main content
  • 7 months ago

पाक सीमा से सटे सरहदी जैसलमेर जिले में मौसम ने एक बार फिर रंग बदल लिया है। शहर हो या गांव आसमान में बादलों का डेरा बना रहता है। बुधवार को भी मौसम का यही हाल देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकत तापमान 35.4 व न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह मौसम में शीतलता रही। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी व उमस का असर बढ़ गया। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही का दौर बना रहा, लेकिन बारिश होने के आसार नजर नहीं आए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम का यही हाल देखने को मिला।

Category

🗞
News
Transcript
00:00I
Comments

Recommended