Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
देवास: इंदौर-बैतूल हाईवे पर दिनदहाड़े चलते ट्रक से सामान चोरी करने का वीडियो सामने आया है. ट्रक कटिंग की यह घटना गुराड़िया फाटे और भमोरी फाटे के बीच चापड़ा की बताई जा रही है. जिसमें बाइक सवार चलते ट्रक में पीछे से घुसकर बोरियां सड़क पर फेंकता नजर आ रहा है. ये पूरा सीन पीछे से आ रहे वाहन चालक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. जिसमें दिख रहा है कि कैसे दिन के उजाले में बदमाश फिल्मी स्टाइल में चलते ट्रक में सेंधमारी कर रहे हैं. चलते ट्रक में चलती बाइक से एक बदमाश ट्रक में घुसता है और ट्रक चालक को इसकी भनक तक नहीं लगी. इस पूरे घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

Category

🗞
News
Transcript
00:00The
Comments

Recommended