Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
जयपुर। सोमवार सुबह जयपुर मेट्रो की तकनीकी खराबी ने सैकड़ों यात्रियों को मुश्किल में डाल दिया। रोजाना की तरह अपने काम, स्कूल, दफ्तर जाने वाले लोग जब स्टेशन पहुंचे तो मेट्रो के पहिए थमे मिले। चांदपोल, सिविल लाइंस और बड़ी चौपड़ जैसे स्टेशनों पर महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों की लंबी कतारें थीं—हर चेहरे पर उलझन और आंखों में इंतजार की बेबसी साफ नजर आ रही थी। करीब ढ़ाई घंटे की देरी से मेट्रो सेवा बहाल हुई, लेकिन तब तक कई यात्रियों का सब्र जवाब दे चुका था। यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मेट्रो प्रशासन को ऐसी स्थिति में यात्रियों को तत्काल जानकारी देनी चाहिए, ताकि लोग दूसरी सवारी का इंतजाम कर सकें।

Category

🗞
News
Transcript
00:00.
00:07.
00:12.
00:14.
00:16.
00:18.
00:20.
Comments

Recommended