Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जिले के दो दिवसीय दौरे पर हैं. रविवार को उन्होंने कोलारस विधानसभा के नैनागिर में पुल के लोकार्पण और ग्राम चौपाल में शामिल होकर लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भील समाज की महिलाओं संग चारपाई पर बैठकर 'पान्या' भोजन का स्वाद लिया. मंत्री चारपाई पर बैठी सिर पर पल्लू डाले महिलाओं को अपने हाथों से खाना खिलाते नजर आए. कार्यक्रम में एक किसान अपने संग एक नन्हा गाय का बछड़ा लेकर पहुंचा. सिंधिया ने मुस्कुराते हुए बछड़े को गोद में उठा लिया और उसके सिर पर हाथ फेरकर कुछ पल तक दुलारते रहे. बता दें कि, पुल के तैयार हो जाने से पोहरी और शिवपुरी के बीच की दूरी 70 किलोमीटर से घटकर मात्र 12 किमी हो जाएगी.   

Category

🗞
News

Recommended