Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
प्रतापगढ़ जिले के नाड़ रंडियाझर के पास देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब डीजल टैंकर और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डीजल टैंकर सड़क से नीचे उतर गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो में तीन से चार लोग सवार थे, जो निकटवर्ती गांव खरखड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्र हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अरनोद थाना पुलिस उप निरीक्षक महेश कुमार व चालक जगपाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद डीजल टैंकर का चालक वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ होगा। पुलिस अब टैंकर चालक की तलाश कर रही है और जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, जिनका मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना होता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Category

🗞
News

Recommended