Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
रामदेवरा लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के लिए आए यात्री वाहनों से शनिवार को वाहनों का लंबा जाम लगने से पैदल चलने वाले यात्री खासे परेशान रहे। जानकारी के अनुसार पोकरण से रामदेवरा आने वाले यात्री वाहनों की भारी भीड़ मुख्य बाजार में न जाकर वालिनाथ गेट से सीधे पोकरण रामदेवरा बायपास सड़क से होते हुए रामसरोवर के घाटों तक आ गई। ऐसे में रामसरोवर के घाटों के दक्षिण दिशा में वाहनों की भारी भीड़ रही, वही रेलवे स्टेशन की तरफ भी इसी सड़क से सैकड़ों वाहन गलियों में आकर मुख्य सड़कों पर खड़े हो गए।

Category

🗞
News

Recommended