Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम लोढ़ा स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे देश भक्ति व लोक गीतों की सरगम पर शहरवासी झूम उठे। स्कूल परिसर भारत माता की जय व वंदे मातरम् के स्वर से गूंज उठा।
कार्यक्रम में संदेश आते है..., एबीसीडी टू वंदे मातरम्..., वंदे मातरम-वंदे मातरम सुजलाम सुफलाम मारतम... की प्रस्तुति से माहौल देश भक्ति के रंग में रंग गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने यहां कदम-कदम पर..., केसरिया बालाम आवो नी पधारों..., हे कथा संग्राम की... जैसे गीतों पर प्रस्तुति देकर भारत व मारवाड़ की संस्कृति को साकार किया। बुम पड़ी है...की प्रस्तुति पर गुजरात की संस्कृति के दर्शन हुए। कार्यक्रम में म्हारो प्यारो राजस्थान... गीत पर ठेठ मारवाड़ी नृत्य कर बाल कलाकाओं ने तालियां बटोरी।

Category

🗞
News
Comments

Recommended