Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
कोटा: जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के किशोरपुरा गेट आरपीएस कॉलोनी स्थित पम्प हाउस में रविवार को हड़कम्प मच गया. जब एक 6 फीट लंबा अजगर ट्यूबलाइट के ऊपर बैठा हुआ नजर आया. जब कर्मचारियों ने देखा, तो पूरे पंप हाउस में डर का माहौल हो गया. कार्मिकों ने इसकी सूचना स्नेक कैचर रॉकी डेनियल को दी. जब वह वहां पर पहुंचे, तो 6 फीट लंबा अजगर का रेस्क्यू किया गया और उसे जंगल में रिलीज किया गया. रॉकी डेनियल का कहना है कि चंबल की कराइयों से ही शायद यह निकाल कर पहुंचा था और भोजन की तलाश में था. हालांकि यह दीवार पर लगी हुई ट्यूबलाइट के ऊपर पहुंचा था और छिप कर बैठा था.

Category

🗞
News

Recommended