Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
अजमेर विकास प्राधिकरण की ओर से पत्रकार कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण रविवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी होंगे। स्वामी विवेकानंद की साढ़े 13 फीट ऊंची बनी प्रतिमा में स्वामी विवेकानंद का चेहरा शहर को निहारते हुए बहुत ही आकर्षक नजर आया। शनिवार को इसे स्टैंड पर स्थापित कर दिया है। हालाकि इसके चेहरे को कपड़े से ढक कर रखा गया है। इसे लोकार्पण के बाद खोला जाएगा। शहर के पर्यटक स्थलों में रविवार से एक और नाम जुड़ जाएगा।

Category

🗞
News
Comments

Recommended